Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों बेलगाम स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक की मौत

शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों बेलगाम स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक की मौत

-मुफस्सिल थाना के दुलारपुर गांव के समीप की घटना 

-जख्मी युवक आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

केटी न्यूज/आरा

आरा-बक्सर फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह बेलगाम स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सुबह करीब तीन बजे की है। मृत युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी स्व. भिखारी महतो का 24 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार था। जख्मी युवक उसी गांव के जिउत महतो का 22 वर्षीय पुत्र जीतेंद्र महतो है। वहीं हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर घटनास्थल पर देर तकअफरातफरी मची रही। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बसंत कुमार बुधवार की शाम अपने दोस्त जीतेंद्र महतो के साथ गांव के एक युवक का बारात करने बिहिया थाना क्षेत्र के चकरही गांव गया था। दोनों गुरुवार की अहले सुबह तीन बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान दुलारपुर गांव के समीप बेलगाम स्कॉर्पियो ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में बसंत कुमार की मौके पर पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा जीतेंद्र महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और दोनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां बसंत कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जख्मी जीतेंद्र महतो का इलाज कराया जा रहा है। स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते पर स्थानीय थाने की पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

डेढ़ साल पहले हुई थी, चार माह पूर्व हुआ था बेटा  

रफ्तार के कहर से विजयंती देवी का घर तबाह हो गया। उसकी सारी खुशियां छीन गयी। मां बनने के चार माह बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया। अभी महज करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। कुछ माह बाद संतान का सुख भी मिल गया। इससे उसके घर में हंसी-खुशी का माहौल था। लेकिन गुरुवार की सुबह एक ही झटके में उसकी सारी खुशियां छीन गयी। घर में रोना-धोना और कोहराम मच गया। पति के वियोग में उसका रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि बसंत अपने दो भाई और चार बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी और चार माह का पुत्र आशीष है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।