Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बेटे के साथ शराब के नशे में धूत मिला बीएसएपी फोर का प्रशिक्षु सिपाही, गिरफ्तार

बेटे के साथ शराब के नशे में धूत मिला बीएसएपी फोर का प्रशिक्षु सिपाही, गिरफ्तार

- बड़ा सवाल जब वर्दी वाले ही छलकाएंगे जाम तोे कौन रोकेगा शराब तस्करी

केटी न्यूज/डुमरांव 

शराबबंदी वाले बिहार में वर्दी वाले भी जाम छलकाते है। इसकी बानगी शुक्रवार को डुमरांव में देखने को मिली। जब हरियाणा फार्म स्थित बीएसएपी फोर में प्रशिक्षण ले रहा एक जवान अपने बेटे संग शराब के नशे में धूत पाया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बाप बेटों को पकड़ मेडिकल जांच करवाया। जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बीएसएपी-फोर के प्रशिक्षु सिपाही फूल पासवान जिसका नंबर 5335 व उसका बेटा आशुतोष पासवान है। दोनों बाप-बेटे को नशे की हालत में पुलिस की टीम ने बीएमपी के ब्लॉक दो से पकड़ा है। बीएसएपी फोर परिसर से बेटे के साथ प्रशिक्षु जवान के शराब के नशे में पकड़े जाने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है। बड़ा सवाल तो यह है कि जब वर्दी वाले ही

बेटे के साथ शराब के नशे में धूत मिला बीएसएपी फोर का प्रशिक्षु सिपाही, गिरफ्तार

इस कानून का माखौल उड़ा जाम छलकाएंगे तो शराब तस्करों व नशेड़ियों को कौन रोकेगा। वही सवाल तो यह भी खड़ा हो रहा है कि जिस बिहार में वर्षों से शराब बंद है वहां शराब इतनी आसानी से कैसे उपलब्ध हो रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने शराब की हेराफेरी मामले में ब्रह्मपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है। वही अब एक जवान फिर से शराब के नशे में पाया गया। जिससे शराबबंदी कानून के हश्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि अनुमंडल क्षेत्र में आए दिन शराब की खेप बरामद होती है। वहीं लोग दबे जुबां तस्करी के खेल में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध मानते है। इस घटना के बाद यह प्रमाणित हो रहा है कि शराब तस्करी की महती भूमिका निभाने वाली पुलिस के दामन भी बेदाग नहीं है।

पहले भी इस कैंप से नशे के हालत में गिरफ्तार हो चुके है जवान

बेटे के साथ शराब के नशे में धूत मिला बीएसएपी फोर का प्रशिक्षु सिपाही, गिरफ्तार

बता दें कि बीएसएपी नामकरण से पहले यह कैंप बीएमपी के नाम से जाना जाता था। करीब दो वर्ष पहले भी इस कैंप में जवानों के शराब सेवन का मामला प्रकाश में आया था तथा शराब के नशें में वर्दी वाले गिरफ्तार भी हुए थे। जानकारों का कहना है कि इस कैंप से सटे बंझू डेरा व नोनिया डेरा गांव है, जहां बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण व तस्करी की जाती है। पुलिस की छापेमारी में कई बार यहां से शराब की खेप भी बरामद हुई थी।  

क्या कहते है एसडीपीओ

बीएसएपी फोर का एक जवान अपने बेटे के साथ शराब के नशे में पकड़ा गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। - अफाक अख्तर अंसारी, एसडीपीओ, डुमरांव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।