पश्चिमी शिवपुर में एक ही जगह से पांच भैंस चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी शिवपुर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक ही जगह से पांच भैंस चोरी कर ली। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति आक्रोश देखा गया।

पश्चिमी शिवपुर में एक ही जगह से पांच भैंस चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी शिवपुर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक ही जगह से पांच भैंस चोरी कर ली। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के लिए नावानगर थाना पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन रात में थाने से संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों के अनुसार, चोरी की गई भैंस वीरेंद्र पासवान, सुरेश पासवान, रेखा देवी, संतोष पासवान और धनवर्ती देवी की हैं। जो बाहर पांचों भैंस एक ही स्थान पर बंधी थीं। देर रात चोर मौके पर पहुंचे और भैंसों को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर डायल 112 की गाड़ी और वासुदेवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने क्षेत्र में गश्ती भी की।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस की ओर से कार्रवाई होती तो चोरों का सुराग मिल सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।हालांकि, बुधवार की सुबह नावानगर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने चोरी गई भैंसों की तलाश और चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू की है।इस संबंध में नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पुलिस को रात्रि में ही घटना की सूचना मिल गई थी। चोरी के बाद सीमावर्ती सभी थानों को सूचना देकर छापेमारी के लिए कहा गया। डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।

__ चोरी की इस घटना से पांचों पशुपालकों को चार लाख रुपये का आर्थिक नुकसान 

ग्रामीणों के अनुसार, भैंसों पशुपालकों की आय का महत्वपूर्ण साधन थीं। एक साथ पांच भैंसों की चोरी से पीड़ित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पशुपालकों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी गई भैंसों को बरामद करने और घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। चोरी किस घटना से पांचो पशुपालकों को करीब चार लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।