बरात से लौट रहे युवक पर रास्ते में हमला, चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में बरात से वापस लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे और कुदाल से हमला किए जाने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर जख्मी युवक की मां के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बरात से लौट रहे युवक पर रास्ते में हमला, चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में बरात से वापस लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे और कुदाल से हमला किए जाने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर जख्मी युवक की मां के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोवा गांव निवासी युवक 19 जून की सुबह अपने एक दोस्त की बरात में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था।

इसी दौरान गांव के समीप रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और विवाद के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और कुदाल से हमला कर युवक को घायल कर दिया।मारपीट की घटना के बाद युवक किसी तरह घर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

युवक की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही लोगों ने सुनियोजित तरीके से रास्ते में रोककर उनके पुत्र के साथ मारपीट की। आवेदन के आधार पर पुलिस ने विकास चौबे, दीपु चौबे, चंदन चौबे और नंद जी चौबे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद घटना के कारणों और आरोपों की वास्तविकता सामने आएगी। पुलिस आरोपितों की भूमिका की जांच करने के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।