प्राथमिक विद्यालय में सेंधमारी, मध्याह्न भोजन सामग्री चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ढेंका में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की एक घटना सामने आई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका वर्षा कुमारी नववर्ष के दिन एक जनवरी को स्कूल पहुंचीं। बताया गया कि 24 दिसंबर को विद्यालय बंद कर वे अपने घर चली गई थीं। इसके बाद कई दिनों तक विद्यालय बंद रहा।

प्राथमिक विद्यालय में सेंधमारी, मध्याह्न भोजन सामग्री चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ढेंका में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की एक घटना सामने आई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका वर्षा कुमारी नववर्ष के दिन एक जनवरी को स्कूल पहुंचीं। बताया गया कि 24 दिसंबर को विद्यालय बंद कर वे अपने घर चली गई थीं। इसके बाद कई दिनों तक विद्यालय बंद रहा।एक जनवरी को विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने देखा कि स्कूल परिसर स्थित गोदाम का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर निरीक्षण करने पर पाया गया कि गोदाम में रखे मध्याह्न भोजन से संबंधित बर्तन, चावल सहित अन्य आवश्यक सामग्री गायब है।

चोरी की इस घटना से विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है।सूचना मिलते ही प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से विद्यालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।