Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

भूमि विवादों के निपटारे में तेजी, जनता दरबार में दो मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

भूमि विवाद और राजस्व से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को डुमरांव अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी बृजेश कुमार द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

भूमि विवादों के निपटारे में तेजी, जनता दरबार में दो मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

भूमि विवादों के निपटारे में तेजी, जनता दरबार में दो मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

केटी न्यूज/डुमरांव।

भूमि विवाद और राजस्व से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को डुमरांव अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में अंचलाधिकारी बृजेश कुमार द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान रैयती जमीन से जुड़े कुल पांच मामले सामने आए, जिनमें दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने जमीन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को अंचलाधिकारी के समक्ष रखा। सीओ ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेने के साथ संबंधित राजस्व कर्मियों से अभिलेख और मामले की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिन मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी थी, उनका तत्काल समाधान कराया गया।

भूमि विवादों के निपटारे में तेजी, जनता दरबार में दो मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

वहीं, अन्य मामलों में दस्तावेजों की जांच और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया।अंचलाधिकारी ने अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि संबंधी मामलों के निपटारे में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। फरियादियों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।मौके पर आरओ कुमार दिनेश सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

भूमि विवादों के निपटारे में तेजी, जनता दरबार में दो मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।