महादेवगंज में 2.99 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत सोनवर्षा पंचायत के महादेवगंज में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। पंचायत के महादेवगंज में एनएच-319 से काली स्थान तक सड़क निर्माण की योजना पर कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

महादेवगंज में 2.99 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत सोनवर्षा पंचायत के महादेवगंज में 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। पंचायत के महादेवगंज में एनएच-319 से काली स्थान तक सड़क निर्माण की योजना पर कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पंचायत स्तर पर संचालित इस योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 99 हजार 900 रुपये की राशि स्वीकृत है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत ली गई है। जिसका नेतृत्व सोनवर्षा पश्चिमी के बीडीसी  अजय कुमार गुप्ता द्वारा की जा रही है।

बीडीसी के अनुसार  इस योजना से की गई कार्य का उद्घाटनकर्ता  नावानगर प्रखंड प्रमुख अंकित द्वारा की जाएगी। इधर स्थल पर सड़क निर्माण से संबंधित सामग्री और मिट्टी का काम दिखाई दे रहा है। पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण से महादेवगंज के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा होने से सड़क की उपयोगिता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को सहूलियत मिलेगी।