Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई की ओर से संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंडल स्तरीय कलश वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

__ भाजपा ने 650वीं जयंती पर आयोजित किया मंडल स्तरीय कलश वितरण समारोह

केटी न्यूज/बक्सर। 

भारतीय जनता पार्टी की बक्सर जिला इकाई की ओर से संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंडल स्तरीय कलश वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने की, जबकि मंच संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि संत रविदास के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज को राष्ट्रीय भावना के सूत्र में बांधकर एकजुट करना संत रविदास के विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने संत रविदास के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने छुआछूत और जातिगत भेदभाव का मुखर विरोध किया। उनका संदेश था कि ईश्वर की दृष्टि में सभी मनुष्य समान हैं। उन्होंने ईमानदारी से किए गए श्रम को सम्मान देने तथा मानवता और समानता को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।अन्य वक्ताओं राजेश सिन्हा, पूनम रविदास, रामाश्रय राम, हीरामन पासवान, जगदीश राय एवं विष्णु दयाल ने भी संत रविदास के व्यक्तित्व और सामाजिक संदेशों को रेखांकित किया।

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भाजपा की ओर से जयंती के अवसर पर ‘सामाजिक समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत संत रविदास की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी को सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।समारोह में निर्भय राय, विनोद राय, भूटेली तिवारी, दिलीप चंद्रवंशी, मनोज पांडेय, नंदजी सिंह, दीपक पांडेय, मिठाई सिंह, सुनील सिंह, पिंटू चौबे, मदन दुबे, भास्कर सिंह, चंदा पांडेय, प्रिया राय, अनिता सिंह एवं उमाशंकर राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।