Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

पीडीएस दुकानों पर चला विशेष जांच अभियान

जिलाधिकारी साहिला के निर्देश पर शुक्रवार को जिले भर में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। बिहार लक्ष्यित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका-20 के तहत चलाए गए इस अभियान में वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों की राशन दुकानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की गहन जांच की। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से डीलरों में हड़कंप मचा रहा।

पीडीएस दुकानों पर चला विशेष जांच अभियान

पीडीएस दुकानों पर चला विशेष जांच अभियान

__ डीएम साहिला के निर्देश पर अफसरों ने की छापेमारी, उपभोक्ताओं से पूछी खाद्यान्न वितरण की हकीकत

केटी न्यूज/बक्सर

जिलाधिकारी साहिला के निर्देश पर शुक्रवार को जिले भर में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। बिहार लक्ष्यित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका-20 के तहत चलाए गए इस अभियान में वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों की राशन दुकानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की गहन जांच की। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से डीलरों में हड़कंप मचा रहा।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध खाद्यान्न स्टॉक, वितरण पंजी, लाभुकों की सूची, इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (ई-पॉस) मशीन, वजन मशीन तथा अन्य अभिलेखों की जांच की।

पीडीएस दुकानों पर चला विशेष जांच अभियान

पीडीएस दुकानों पर चला विशेष जांच अभियान

कई स्थानों पर अधिकारियों ने लाभुकों से सीधे बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें समय पर राशन मिल रहा है या नहीं, निर्धारित मात्रा में अनाज दिया जा रहा है या नहीं तथा किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि तो नहीं वसूली जा रही।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी, घटतौली या लाभुकों के शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी शिकायतें मिलीं, वहां संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी गई और सुधार का निर्देश दिया गया। गंभीर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है।

पीडीएस दुकानों पर चला विशेष जांच अभियान

जिलाधिकारी साहिला ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इसके लिए नियमित निगरानी के साथ-साथ आकस्मिक जांच अभियान भी जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।प्रशासन की इस मुहिम से लाभुकों में भरोसा बढ़ा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार चलते रहे तो राशन वितरण व्यवस्था और मजबूत होगी तथा पात्र परिवारों को उनका हक समय पर मिल सकेगा। जिले में चले इस अभियान को जनहित में बड़ा कदम माना जा रहा है।

पीडीएस दुकानों पर चला विशेष जांच अभियान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।