बार-बार बिजली कटौती पर भड़के प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह, आंदोलन की दी चेतावनी
प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह ने बिजली विभाग पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि धान रोपनी के महत्वपूर्ण समय में अनियमित बिजली आपूर्ति से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह ने बिजली विभाग पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि धान रोपनी के महत्वपूर्ण समय में अनियमित बिजली आपूर्ति से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रमुख ने कहा कि बिना किसी निर्धारित समय के घंटों बिजली गुल रहने से आमजन भीषण उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने से धान रोपनी का कार्य भी बाधित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि डिहरा गांव में कई दिनों से कृषि ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिसके कारण किसानों को खेतों की सिंचाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति में सुधार और खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसानों और आम लोगों के हित में आंदोलन किया जाएगा तथा विभाग के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

