एनएच-120 पर बेलगाम रफ्तार का कहर, एक की गई जान
बासुदेवा थाना क्षेत्र में प्रखंड मुख्यालय के पास एनएच-120 पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हुई है। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण बाइक सवार 43 वर्षीय विनोद कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।

केटी न्यूज/नावानगर
बासुदेवा थाना क्षेत्र में प्रखंड मुख्यालय के पास एनएच-120 पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हुई है। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण बाइक सवार 43 वर्षीय विनोद कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-120 पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेत और नियमित पेट्रोलिंग की कमी के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

मृतक विनोद कुमार सिंह, जो अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, बाजार से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और प्रशासन ठोस कदम उठाएगा। स्थानीय लोगों ने एनएच-120 पर स्पीड ब्रेकर, सीसीटीवी कैमरा और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

