फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से खराब होते है मुंह और दांत- डा हिमांशु पांडेय

फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से खराब होते है मुंह और दांत- डा हिमांशु पांडेय

- मुंह और दांत की सफाई ठीक से नहीं करने पर हो सकती है गंभीर बीमारी

- अल्ट्रा साफ्ट ब्रश का करना चाहिए उपयोग

केटी न्यूज/डुमरांव

फास्ट फूड का अधिक सेवन, मुंह और दांत की ठीक ढंग से सफाई नहीं होने तथा चाकलेट, बिस्किट व कार्बोहाइड्रेट के अत्यधिक सेवन से मुंह और दांत खराब होते है। ये बातें डुमरांव दंत अस्पताल के दंत चिकित्सक डा हिमांशु पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि हमें सुबह में जगने के बाद तो ब्रश करना ही चाहिए इसके अलावे खाने के तुरंत बाद ठीक से दांतों की सफाई कर कुल्ला करना चाहिए। इससे हमारे दांत साफ रहते है। उन्होंने कहा कि खाने के बाद ठीक से दांत और मुंह की सफाई नहीं होने से बैक्ट्रिया जमा हो जाते है, जो दांतों को सड़ाने लगते है तथा इससेे दांत और मसूड़े खराब हो जाते है। डा हिमांशु ने कहा कि गुटखा व निकोटिन की आंदते भी दांत और मुंह के लिए नुकसानदेह होती है। इससे माउथ कैंसर का खतरा रहता है। उन्होंने लोगों से ऐसे चीजों से परहेज करने को कहा और बताया कि दांत हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग है तथा इसके बिना हम कुछ भी खा पी नहीं सकते है। 

अल्ट्रा साफ्ट ब्रश का करना चाहिए उपयोग

उन्होंने ब्रश करने के तरीकों को भी समझाया और बताया कि ब्रश के लिए हमें अल्ट्रा साफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। कड़ा ब्रश मसूड़ो और दांतों को नुकसान पहुंचाते है। उन्होंने कहा कि अधिक देर तक ब्रश करना भी नुकसानदेह होता है। हमें डेढ़ से ढाई मिनट तक ही ब्रश करना चाहिए। इससे दांत साफ रहता है तथा मसूड़ो को नुकसान भी नहीं पहुंचता है। उन्होंने लोगों को मुलायम ब्रश का उपयोग करने के लिए ही प्रेरित किया।

दांतों की गंभीर बीमारी है पायरिया

उन्होंने बताया कि पायरिया दांतों की गंभीर बीमारी है। यह गुटखा खाने, धु्रमपान करने, मंुह और दांतों की सफाई ठीक से नहीं करने, विटामीन सी व न्यूट्रेशन डिफिसिएंशी के वजह से होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में गर्भावस्था में पायरिया फैलने का खतरा अधिक रहता है। इस बीमारी में मुंह से दुर्गंध आना, ब्लड आना, मंसूड़ा में सूजन, लालीपन या मंसूड़े बड़ा या छोटा हो जाते है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का निदान विटामीन सी की कमी को पूरा करना, दांतों की सफाई पर ध्यान देना तथा गुटखा व धुम्रपान से परहेज करना है। 

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है दंत चिकित्सालय

स्टेशन रोड के पाल कटरा में संचालित होने वाला दंत अस्पताल युवा दंत चिकित्सक डा हिमांशु पांडेय के नेतृत्व में संचालित होने वाला एक अत्याधुनिक दंत अस्पताल है। यहा दंत रोपण के साथ ही रूट कैनाल यानी सड़े गले दांतो का इलाज, कम्लीट डेंचर, रिमूवल पार्सियल डेंचर, फिक्स दांतों की रोपाई के साथ ही दांतों की सर्जरी द्वारा छोटे या बड़े हुए दांतो को ठीक किया जाता है। डा हिमांशु ने बताया कि उकने अस्पताल में दांत के सभी तरह के बीमारियों का इलाज के साथ ही टूटे जबड़े का आपरेशन भी किया जाता है।