Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

सिद्धू मूसेवाला के घर आया छोटा भाई

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लगभग दो साल बाद उनके माता-पिता के घर एक बेटे का जन्म हुआ है

सिद्धू मूसेवाला के घर आया छोटा भाई
Sardar Balkaur Sidhu

केटी न्यूज़/पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के घर आया छोटा भाई

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लगभग दो साल बाद उनके माता-पिता के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। उनके पिता सरदार बलकौर सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बच्चे की पहली तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर 58 की उम्र में दूसरी बार प्रेग्नेंट थीं। कुछ दिन पहले ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर सामने आई थी।

सिद्धू मूसेवाला के घर आया छोटा भाई

वहीं, अब उनके हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देने की खबर सामने आई है। मूसेवाला के पिता ने तस्वीर शेयर कर खुद ही इस बात की जानकारी दी है।इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी प्रशंसकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।' इसे शेयर करने के साथ ही बलकौर सिंह ने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। वो उसे गोद में लेकर बैठे हैं और साथ में सिद्धू की तस्वीर भी है। फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला के घर आया छोटा भाई

पहले खबर थी कि सिद्धू मूसेवाला की मां जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। बीते दिनों यह खबर आई थी कि IVF की मदद से उम्र के इस पड़ाव पर उन्होंने प्रेग्नेंसी प्लान की है। इकलौते चिराग सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनके माता पिता अकेले पड़ गए, जिसके बाद उनके पेरेंट्स ने आईवीएफ तकनीक की मदद से घर के वारिस की आस को पूरा किया। 2022 में पंजाब में मारे गए सिद्धू दंपत्ति की इकलौती संतान थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।