Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

मासूम बच्चे की हत्या से इलाके में हड़कंप, शव बरामद

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव में एक 9 महीने के बच्चे का शव हत्या के बाद बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार की सुबह यह शव नाले के किनारे झाड़ियों में मिला

मासूम बच्चे की हत्या से इलाके में हड़कंप, शव बरामद

केटी न्यूज़/आरा

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव में एक 9 महीने के बच्चे का शव हत्या के बाद बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार की सुबह यह शव नाले के किनारे झाड़ियों में मिला, जिसके चेहरे पर लाल रंग के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हत्या मुंह और नाक दबाकर की गई है।

मृतक बच्चा तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव निवासी विकास कुमार का पुत्र युवराज कुमार है। जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां पूजा देवी अपने बेटे को लेकर राखी के अवसर पर मायके आई थीं। बुधवार रात करीब एक बजे, विकास कुमार ने फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा अचानक गायब हो गया है। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस ने रातभर बच्चे की खोजबीन की, लेकिन उसे नहीं पाया। गुरुवार की सुबह शव नाले के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहनिया-नेशनल हाईवे पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह और थानाध्यक्ष बिगाउ राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, जबकि स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अंततः ग्रामीणों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटवाया गया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस बीच, मृतक के दादा कामदेव यादव ने आरोप लगाया कि बच्चे की हत्या जानबूझकर की गई है, और उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार के विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया। पुलिस द्वारा बनाई गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की मौत मुंह-नाक बंद करने और अन्य कारणों से होने की संभावना जताई गई है, लेकिन अंतिम निर्णय पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा।

इस दुखद घटना ने मासूम बच्चे के परिवार को बुरी तरह प्रभावित किया है। वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। घटना के बाद, बच्चे की मां पूजा देवी और अन्य परिजनों का हाल बुरा है, और परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि दोषियों को सजा मिल सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।