Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बलिया। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर जिला पंचायत सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर जिला पंचायत सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में इस सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नेता जी हमेशा गांव, गरीब, किसान और नौजवान की भलाई की सोचते थे, इसलिए उन्हें 'धरतीपुत्र' कहा जाता है। उन्होंने समाज में पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। रक्षा मंत्री रहते हुए भी उन्होंने सेना के जवानों के लिए कई सराहनीय निर्णय लिए, जो आज भी उनकी प्रशंसा का कारण है। सत्ता में हों या विपक्ष में, उनका ध्यान हमेशा आम जनता के हितों पर रहा।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र विक्रम सिंह, प्रभुनाथ यादव, राणाप्रताप यादव, संजय सिंह, उपेंद्र गोंड, राजकिशोर यादव, पिंटू जावेद, अजय यादव, विनोद यादव, बरमेश्वर वर्मा, विजय यादव, रेखा भारती, फागू यादव, अनिल यादव, मुमताज अंसारी, वीरलाल यादव, चंद्रभान राम और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।