Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

महोत्सव की तैयारी: मैराथन रूट, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खास जोर

बलिया। 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले बलिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में बैठक हुई।

महोत्सव की तैयारी: मैराथन रूट, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खास जोर

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले बलिया महोत्सव की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में बैठक हुई। मुख्य राजस्व अधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि मैराथन प्रतियोगिता के रूट की सड़क को चेक करें और जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराएं। रूट पर निशानदेही, चूना-पेंट आदि का काम भी कराने को कहा गया।

सीएमओ को एम्बुलेंस और रूट के सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने बताया कि थानों की ओर से रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। मैराथन के लिए कंट्रोल रूम बनेगा और रामगढ़ तक लेखपालों की ड्यूटी रहेगी। वाहन व्यवस्था के लिए एआरटीओ को निर्देश दिए गए। बैठक में कई अधिकारी, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सिंह और अन्य मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।