Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, दो की बची जान, पसरा मातम

नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, दो की बची जान, पसरा मातम

मंगलवार की शाम रामरेखा घाट की है घटना

केटी न्यूज/बक्सर

मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ नहाने के दौरान गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर के गजारधरगंज मोहल्ले के सुभाष गुप्ता के 19 वर्षीय पुत्र धनजी गुप्ता के

नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, दो की बची जान, पसरा मातम

रूप में हुई हैं। हालांकि उसके साथ नहा रहे दो अन्य युवकों को घाट पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। दोनों युवकों ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन रामरेखा घाट पहुंचे। जहां परिजन पुलिस प्रशासन से शव खोजबीन का

नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, दो की बची जान, पसरा मातम

गुहार लगाते रहे। लेकिन रात हो जाने के कारण किसी ने शव ढूंढने की जहमत नहीं उठाई। बुधवार की सुबह परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढना शुरू किया और कुछ ही घंटो के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव ढंूढ निकाला। शव मिलते ही परिवार के बीच कोहराम मच गया। शव मिलने के

नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, दो की बची जान, पसरा मातम

बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि पुलिस को मंगलवार की देर शाम सूचना मिली कि एक युवक गंगा नदी में डूबा है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव खोजने का प्रयास किया लेकिन

नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, दो की बची जान, पसरा मातम

अंधेरा होने के कारण गोताखोरों ने मना कर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।