चार दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव मचा कोहराम

कोरान सराय थाना क्षेत्र के खैरही गांव से चार दिन पहले लापता हुए 30 वर्षीय युवक का शव गुरुवार को स्थानीय गांव के पास नहर से बरामद हुआ है। उसका शव पानी से लबालब भरे नहर में उतराया था। ग्रामीण ऑन की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

चार दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव मचा कोहराम

_ कोरान सराय थाना क्षेत्र के खैरही गांव की है घटना

_ रविवार की शाम से ही गायब था युवक

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरान सराय थाना क्षेत्र के खैरही गांव से चार दिन पहले लापता हुए 30 वर्षीय युवक का शव गुरुवार को स्थानीय गांव के पास नहर से बरामद हुआ है। उसका शव पानी से लबालब भरे नहर में उतराया था। ग्रामीण ऑन की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा।

मृतक की पहचान खैरही गांव के लक्ष्मण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वह रविवार की शाम को घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। जब वह रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोज बिन शुरू किए। संभावित जगह तथा रिश्तेदारी में भी पता लगाया गया लेकिन कही भी उसकी जानकारी नहीं मिल सकी थी।

इसी बीच गुरुवार को नहर में शव मिलने की सूचना पर उसके परिजन दौड़े भागे वहां पहुंचे और शव की पहचान महेंद्र के रूप में कर विलाप करने लगे। ग्रामीणों की माने तो उसे वर्ष पहले मृतक एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी सुस्त रहता था।

मृतक शादी शुदा था तथा उसके चार बच्चें भी है। पारिवारिक सूत्रों की माने तो उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मायके गई हुई थी, इसी बीच यह अनहोनी हो गई। कोरान सराय थानाध्यक्ष अभय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन अभी तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराए हैं।