गाय को ही क्यों खिलाते हैं पहली रोटी

रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के नाम की अलग रख देनी चाहिए और फिर बाद में उसे खुद अपने हाथ से गाय को खिलानी चाहिए।

गाय को ही क्यों खिलाते हैं पहली रोटी
Cow

केटी न्यूज / दिल्ली 

हिंदू धर्म में जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई नियमों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक हैं खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के नाम की निकालना। मान्यता है कि रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के नाम की अलग रख देनी चाहिए और फिर बाद में उसे खुद अपने हाथ से गाय को खिलानी चाहिए।

लेकिन क्या आपको ये पता है कि पहली रोटी गाय के लिए ही क्यों निकाली जाती है?  अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि पहली रोटी गाय के लिए निकालने के पीछे क्या मान्यता है।

हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है। प्राचीन काल से ही गौ माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गौ माता बहुत ज्यादा पवित्र होती हैं। इसलिए जो लोग उनकी पूजा करते हैं, उन पर हमेशा भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। इसके अलावा गाय की सेवा करने से व्यक्ति को कई तरह के पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे उसके जीवन में आ रही कई समस्याएं कम हो जाती हैं। इसी के साथ उसके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए बड़े-बूढ़े गौ माता की सेवा करने के लिए कहते हैं। इसके अलावा जब महिलाएं खाना बनाती है, तो वह सबसे पहली रोटी गाय के लिए ही बनाती है। मान्यता है कि अगर पहली रोटी आप गाय के नाम की बनाते हैं और उसे गौ माता को खिलाते हैं। तो इससे आप सभी देवी-देवताओं को भोग लगा रहे हैं। इससे सदा आप पर भगवान का आशीर्वाद बना रहता है।

मान्यता है कि गाय को रोटी खिलाने से कुंडली में ग्रह शांत होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों का दोष होता है, उन्हें रोजाना गाय को रोटी खिलानी चाहिए।