सावन में शिव के इस मंत्र से मिलेगा 12 ज्योतिर्लिंगों का आशीर्वाद

सोमवार 22 जुलाई को सावन का पवित्र महीना शुरू हो जायेगा।सावन में आप शिव की भक्ति से परम पद की प्राप्ति कर सकते हैं।

सावन में शिव के इस मंत्र से मिलेगा 12 ज्योतिर्लिंगों का आशीर्वाद
Shiv

केटी न्यूज़/दिल्ली

सोमवार 22 जुलाई को  सावन का पवित्र महीना शुरू हो जायेगा।सावन में आप शिव की भक्ति से परम पद की प्राप्ति कर सकते हैं।शिव भक्ति से जीवन और मरण के बंधन से मुक्त होकर शिव धाम में स्थान मिल सकता है।इस वजह से सावन में शिव भक्त हर वो उपाय करते हैं ताकि महादेव प्रसन्न होकर उन पर अपनी कृपा बरसाएं।

सावन में शिव जी की मूर्ति के अलावा शिवलिंग की पूजा करते हैं। पृथ्वी पर भगवान भोलेनाथ के कुल 12 ज्योतिर्लिंग स्थित हैं।जिनका दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाता है।यदि आप सावन में सभी 12 ज्योतिर्लिंग में से किसी एक का भी दर्शन नहीं कर पाते हैं तो परेशान न हों। इससे संबंधित एक मंत्र है, जिसको सावन में पढ़ने से आपको पुण्य लाभ तो होगा ही, शिव जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

सावन के हर दिन आप द्वादश ज्योतिर्लिंग के मंत्र का उच्चारण करके शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।जो व्यक्ति प्रत्येक दिन सुबह में स्नान आदि से निवृत होकर इन 12 ज्योतिर्लिंगों का नाम लेता है, उसके सभी पाप मिट जाते हैं और वह सिद्धियां प्राप्त करता है। इस मंत्र में 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और उसके स्थान के बारे में बताया गया है।

"सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।

उज्जयिन्यां महाकालं ओम्कारम् अमलेश्वरम्॥

परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमशङ्करम्।

सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥

वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमीतटे।

हिमालये तु केदारं घुश्मेशं च शिवालये॥

एतानि ज्योतिर्लिङ्गानि सायं प्रातः पठेन्नरः।"