इस दिन है हरतालिका तीजऐसे करें शिवजी मां पार्वती को खुश

हरितालिका तीज व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है।हरितालिका तीज का व्रत 2024 में 6 सितंबर के दिन रखा जाएगा।

इस दिन है हरतालिका तीजऐसे करें शिवजी मां पार्वती को खुश
Teej

केटी न्यूज़/दिल्ली

हरितालिका तीज व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है।हरितालिका तीज का व्रत 2024 में 6 सितंबर के दिन रखा जाएगा।इस व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, पारिवारिक सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए रखती हैं। इसके साथ ही अविवाहित कन्याएं भी अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। हरितालिका तीज का व्रत अगर आप पहली बार रखने जा रही हैं, तो हम आपको बताएंगे कि इस दिन कैसे पूजा आपको करनी चाहिए, और किन नियमों का पालन आपको करना चाहिए। 

हरितालिका तीज के  व्रत से एक दिन पहले ही आपको घर की साफ सफाई कर देनी चाहिए।इसके साथ ही पूजा स्थल को भी साफ कर लेना चाहिए। इसके अलावा पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे- पुष्प, धूप, दीप, चंदन, अक्षत, फल और मिठाई आदि का प्रबंध भी आपको एक दिन पहले ही कर देना चाहिए।

हरितालिका तीज व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, इस व्रत के दिन जल ग्रहण नहीं किया जाता, निर्जला व्रत होने के कारण ही हर कोई इसे नहीं ले पाता।इस व्रत का आरंभ सूर्योदय से पहले होता है। महिलाएं स्नान करके साफ वस्त्र इस दिन धारण करती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा  करती हैं। उन्हें पुष्प, धूप, दीप, चंदन, अक्षत, फल और मिठाई आदि अर्पित करती हैं।

वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि के लिए शिव-पार्वती विवाह की कथा आप सुने। इसके साथ ही गणेश जी की कथा का श्रवण भी करें। इसके साथ ही पूजा के दौरान हरितालिका तीज व्रत की कथा भी आपको अवश्य सुननी चाहिए।अंत में आरती करनी चाहिए और घर के लोगों को प्रसाद बाटना  चाहिए। व्रत का पारण करते समय ब्राह्मणों को भोजन कराना और दक्षिणा देना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।