Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

उचक्कों ने पलक झपकते ही रिटायर्ड फौजी से झपट लिए 60 हजार

बक्सर में सक्रिय उचक्कों ने एक रिटायर्ड फौजी के बाइक की डिग्गी से पलक झपकते ही 60 हजार रूपए उड़ा लिए। यह घटना बुधवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के यमुना चौक जैसे व्यस्त इलाके में घटित हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है।

उचक्कों ने पलक झपकते ही रिटायर्ड फौजी से झपट लिए 60 हजार

उचक्कों ने पलक झपकते ही रिटायर्ड फौजी से झपट लिए 60 हजार

- नगर थाना क्षेत्र के यमुना चौक पर भरी दोपहरी की है घटना, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर में सक्रिय उचक्कों ने एक रिटायर्ड फौजी के बाइक की डिग्गी से पलक झपकते ही 60 हजार रूपए उड़ा लिए। यह घटना बुधवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के यमुना चौक जैसे व्यस्त इलाके में घटित हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है।

उचक्कों ने पलक झपकते ही रिटायर्ड फौजी से झपट लिए 60 हजार

पुलिस आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पीड़ित औद्योगिक थाना क्षेत्र के जगदरा गांव निवासी श्रीमन नारायण पांडेय ने पुलिस को दिए आवेदन में जिक्र किया है कि वे बुधवार को मुनीम चौक स्थित इंडियन बैंक से 60 हजार रूपए निकाले थे।

उचक्कों ने पलक झपकते ही रिटायर्ड फौजी से झपट लिए 60 हजार

जिसे बाइक की डिग्गी में रख दिए थे। यमुना चौक के पास कुछ जरूरी काम से उन्होंने अपनी बाइक रोकी, इसी दौरान उचक्कों ने बड़ी सफाई से डिग्गी में रखे रूपए उड़ा लिया।

उचक्कों ने पलक झपकते ही रिटायर्ड फौजी से झपट लिए 60 हजार

थोड़ी देर बाद जब रिटायर्ड फौजी का ध्यान डिग्गी की तरफ गया तो उनके होश उड़ गए। जाहिर है, उनके रूपए गायब हो गए थे। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। समाचार लिखे जाने तक उचक्कों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उचक्कों ने पलक झपकते ही रिटायर्ड फौजी से झपट लिए 60 हजार

गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व ज्योति चौक पर मध्य प्रदेश के एक युवक के कार से भी उचक्कों ने आभूषण व नगदी से भरा बैग चुरा लिया था। बक्सर में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है।नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही उचक्कों की शिनाख्त कर ली जाएगी।

उचक्कों ने पलक झपकते ही रिटायर्ड फौजी से झपट लिए 60 हजार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।