Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी
Keshav Times

तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

चक्की डुमरी पथ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार एक अधेड़ को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंचफेड़वा के पास की है।

तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
फाइल फोटो

केटी न्यूज/चक्की

चक्की डुमरी पथ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार एक अधेड़ को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंचफेड़वा के पास की है। डंपर की चपेट में आने से उसका सिर बूरी तरह से कुचल गया था, जिससे उसकी पहचान भी मुश्किल हो रही थी। उसके कपड़े तथा साइकिल के आधार पर उसकी पहचान शिवपुर दियर के बेयासी गांव निवासी परमहंश शर्मा के पुत्र तारकेश्वर शर्मा के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने गांव तथा आस पास मंे सब्जी बेच आजीविका चलाता था। वह सब्जी लेने साइकिल से नया भोजपुर की थोक सब्जी मंडी जा रहा था। इसी दौरान चक्की डुमरी पथ पर जैसे ही पचफेड़वा के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डंपर उसे कुचलते हुए निकल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि, शाम तक इस मामले में परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया था। चक्की ओपी प्रभारी संजय पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वैसे मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि चक्की डुमरी पथ काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क केे जर्जर हालत के कारण भी इस पथ पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।