Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

पकड़े गए तीन आदमखोर भेड़िए, तीन की तलाश जारी,सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

बहराइच जिले के कुलैला गांव में बुधवार देर रात अचानक आदमखोर भेड़िया एक घर में घुस गया।भेड़िए ने सोते हुए एक व्यक्ति को खींचने की कोशिश की।

पकड़े गए तीन आदमखोर भेड़िए, तीन की तलाश जारी,सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट
Wolf

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

बहराइच जिले के कुलैला गांव में बुधवार देर रात अचानक आदमखोर भेड़िया एक घर में घुस गया।भेड़िए ने सोते हुए एक व्यक्ति को खींचने की कोशिश की। व्यक्ति का कहना है कि वो अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था कि अचानक भेड़िया आया,जिससे उसकी आंख खुल गई फिर उसने शोर मचाया। घर के बाकी लोग जाग गए तो भेड़िया भाग गया। गनीमत रही कि भेड़िया ने उसको अपना शिकार नहीं बनाया।बहराइच जिले के 30 गांवों की रातें इन दिनों काफी डरावनी हैं।

पकड़े गए तीन आदमखोर भेड़िए, तीन की तलाश जारी,सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

बहराइच के ग्रामीण इलाकों में घर जंगल से बिल्कुल सटे हुए हैं।ये आदमखोर भेड़िये इन्हीं जंगलों में झुंड बनाकर घूम रहे हैं।रात के समय खासतौर से ये आदमखोर भेड़िये घरों की दीवारों को कूद कर अंदर घुसते हैं। इन घरों में किसी भी कमरे में दरवाजे नहीं लगे होते।खुले कमरे में परिवार के महिला, पुरुष और बच्चे सो रहे होते हैं।बेहद आसानी से टहलते हुए ये आदमखोर भेड़िये कमरे के अंदर घुसकर बच्चों को मुंह में दबाकर जंगल में तुरंत भाग जाते हैं।

पकड़े गए तीन आदमखोर भेड़िए, तीन की तलाश जारी,सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आकाश का कहना कि अभी तक तीन भेड़िया पकड़े जा चुके हैं और ऐसा लगता है कि अभी तीन और हैं जिन्हें पकड़ने के लिए ड्रोन और ट्रेंकुलाइजर की मदद ली जा रही है।जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।इनमें से एक आदमखोर भेड़िया घायल है।बचे हुए भेड़ियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव संजय श्रीवास्तव कहते हैं कि इस समय जंगलों में पानी भर जाने के कारण वन्यजीव भोजन की तलाश में बाहर निकल आते हैं। यही वजह है कि बहराइच में भी भेड़िए जंगलों से सटे गांवों में हमला कर रहे हैं।

पकड़े गए तीन आदमखोर भेड़िए, तीन की तलाश जारी,सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

आदमखोर भेड़ियों के झुंड ने एक महीने में  छह बच्चों और एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। 35 को घायल कर चुके हैं।जिनमें बच्चे, महिलाएं व वृद्ध हैं।घर की महिलाओं का कहना है कि पूरी रात वह जागकर घरों में पहरेदारी करते हैं, ताकि बच्चे सो सकें।भेड़ियों के खौफ को देखते हुए वन राज्य मंत्री अरुण सक्सेना भी बहराइच पहुंचे और यहां कई गांव का दौरा किया।कुलेला गांव में उस घर में अरुण सक्सेना गए, जहां पर बुधवार की रात आदमखोर भेड़िया ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। 

पकड़े गए तीन आदमखोर भेड़िए, तीन की तलाश जारी,सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

वन राज्य मंत्री अरुण सक्सेना का कहना है कि कुल छह भेड़िया हैं जिनमें से तीन को पकड़ लिया गया है, बाकी तीनों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। प्रशासन को आदेश दिया गया है कि हर घर में दरवाजे लगाए जाएं ,लाइट लगाई जा रही हैं ताकि अंधेरे में किसी को शौच के लिए न जाना पड़े और लोगों से गुजारिश की जा रही है कि लोग रात में घरों के अंदर ही रहें, बाहर न निकलें।बच्चों का खास तौर पर ख्याल रखें।

पकड़े गए तीन आदमखोर भेड़िए, तीन की तलाश जारी,सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

आदमखोर भेड़ियों के इस झुंड को पकड़ने के लिए स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह खुद हाथों में बंदूक लेकर रात भर जंगलों में भेड़ियों की तलाश करते हैं।सुरेश्वर सिंह का भी कहना है कि यह छह भेड़िया हैं, जिनमें से तीन को पकड़ लिया गया है।विधायक के घर के सामने ही खेतों में भी कल देर रात दो आदमखोर भेड़ियों के पैरों के निशान मिले थे।

पकड़े गए तीन आदमखोर भेड़िए, तीन की तलाश जारी,सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले की रिपोर्ट तलब की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि वन विभाग ने मुख्यमंत्री को भी बहराइच में लगाई गईं टीमों और अब तक के प्रयासों की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने भेड़ियों को पकड़ने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए कहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।