Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आवश्यक बैठक संपन्न

जौनपुर। शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक महासमिति के केंद्रीय कार्यालय, नखास स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल कुमार अस्थाना ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आवश्यक बैठक संपन्न

जौनपुर। शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक महासमिति के केंद्रीय कार्यालय, नखास स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल कुमार अस्थाना ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने सभी पूजन समितियों से अपील की है कि वे 15 सितंबर 2024 को होने वाले पुरस्कार वितरण और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि श्री दुर्गा पूजा महासमिति इस वर्ष भी नगर के रिवर व्यू होटल पर पुरस्कार वितरण और भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेगी, जैसा कि पिछले वर्षों में हुआ है। इस समारोह में दुर्गा पूजा समितियों और अन्य सामाजिक संगठनों को पुरस्कृत किया जाएगा।

श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आवश्यक बैठक संपन्न

नव चयनित अध्यक्ष मनीष देव ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम प्रकाश यादव, गणेश साहू, राम रतन विश्वकर्मा, रवि शर्मा, विष्णु गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, चंद्रशेखर गुप्ता, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक का सफल संचालन नव चयनित महासचिव मनीष गुप्ता ने किया।

बैठक में गौरव श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, संदीप जायसवाल, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, आशीष रावत, अभिषेक अग्रहरी, अनित सिंह, विवेक जायसवाल, यश गुप्ता और महासमिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अंत में, महासचिव राहुल पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।