Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार
Keshav Times

ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को बंद कराया

ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को बंद कराया

केटी न्यूज/चंदौली

ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को बंद कराया

पं. दीनदयाल उपाध्याय वाराणसी रेल रूट पर हृदयपुर के समीप मानवरहित रेलवे क्रासिंग को बंद करने को लेकर एक बार फिर सोमवार को हंगामा हुआ। क्रासिंग बंद करने आए अधिकारियों के समक्ष हृदयपुर सहित आस पास के ग्रामीणों ने खूब हो हल्ला किया। बाद में आरपीएफ, पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में क्रासिंग पर बैरिकेडिंग लगाई गई। हालांकि ग्रामीणों की मांग पर बाइक, तीन पहिया सहित हल्के वाहनों के आवागमन का रास्ता छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को बंद कराया

मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों ने दिसंबर माह तक अंडर पास का निर्माण हर हाल में कराने का लिखित आश्वसन ग्रामीणों को दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से प्लांट डिपो कॉलोनी होते हुए रेलवे लाइन पार कर हृदयपुर सहित भुजहुआ, खुटहा, खजूर गांव, चांदीतारा, साहूपुरी, डिहवा, नाथुपुर, पोररवा, डहिया सहित बीस गांव के लोग आवागमन करते हैं।

ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को बंद कराया

तीन माह पहले व्यासनगर रेलवे स्टेशन के समीप नीबूपुर गांव के सामने अवैध कट से रेलवे लाइन पार कर रही जेसीबी की लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से टक्कर हो गई थी। इस घटना के बाद उत्तर रेलवे की ओर से अवैध कट और मानवरहित रेलवे क्रासिंग को बंद किया जा रहा है। इसी वर्ष 27 फरवरी को रेलवे अधिकारियों ने क्रासिंग बंद करने पहुंचे लेकिन ग्रामीणों के विरोध पर वे बैरंग वापस लौट गए थे।

ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को बंद कराया

सोमवार की सुबह एक बार फिर उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता प्रवीण सिंह, वरीय खंड अभियंता कार्य आरएन चतुर्वेदी, वरीय खंड अभियंता रेल पथ दिनेश यादव आदि आरपीएफ निरीक्षक श्रीनिवास मिश्र, एक प्लाटून पीएसी, एसडीएम विराग पांडेय, सीओ अनिरूद्ध सिंह, तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी के साथ अलीनगर और मुगलसराय कोतवाली पुलिस पहुंच गई।

ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को बंद कराया

क्रासिंग पर बैरिकेडिंग लगाना शुरू किया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पटरी पर बैठ गए। अंडर पास बनाए बिना क्रासिंग न बंद करने की मांग शुरू कर दी। लगभग तीन घंटे तक जद्दोजहद के बाद रेलवे अधिकारियों ने ग्रामीणों का लिखित आश्वासन दिया कि दिसंबर माह तक अंडर पास बना दिया जाएगा।

ग्रामीणों के हंगामे के बीच पुलिस ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग को बंद कराया

इस समय से ग्रामीणों को बाइक, तीन पहिया वाहन से आने आने की छूट रहेगी। यही नहीं क्रासिंग के दो सौ मीटर और पहले बने नाला वाले मार्ग से भी ग्रामीण आवागमन कर सकते हैं। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और क्रासिंग पर बैरिकेडिंग करने दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।