Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे तीन लोग

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे तीन लोग

केटी न्यूज/चंदौली

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे तीन लोग

राजघाट  स्थित मालवीय पुल के ढलान पर सोमवार की सुबह अचानक  एक चलती कार में आग लग गई। लंबे सड़क अगलगी की इस घटना से अफरातफरी मच गई। सोमवार की सुबह 10:45 बजे आजिब खां उम्र 55 वर्ष और इरशाद अहमद 28 वर्ष व आशिफ 25 वर्ष ग्राम गोपालपुर पोस्ट कमालपुर चंदौली निवासी अपने निजी वाहन से चल कर वाराणसी मार्केटिंग करने जा रहे थे ।

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे तीन लोग

जैसे ही वह स्थानीय चौराहे से राजघाट पुल की तरफ दो मीटर ढलाव की तरफ बढे  कि अचानक कार के अगले हिस्से से धुंआ उठने लगा और वाहन चला रहे आजिब ने कार को सड़क के साइड में किया । ज़ब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते पूरी कार में आग फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया और गाड़ी पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई।

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे तीन लोग

मौके पर पहुँचे सूजाबाद की पुलिस ने भीड़ को दूर हटाया ।आग की लपटें इतनी तेज थी कि आवागमन कर रहे वाहनों को दोनों तरफ से रोक-रोक छोड़ा जा रहा था, फिर भी देखते-देखते वाहनों की लंबी कतार लग जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और पूरा मालवीय पुल जाम से पट गया। इस भीषण गर्मी में राहगीरों को काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ा। ज़ब तक अग्निशमन वाहन पहुँचता। कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।