Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

बीएचयू में चुनाव बहिष्कार का चस्पा पोस्टर जांच में जुटी प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम

बीएचयू में चुनाव बहिष्कार का पोस्टर कैंपस के तीन जगहों पर चस्पाया गया है। पोस्ट की जानकारी होने के बाद प्राक्टोरियल बोर्ड में हलचल मच गई।

बीएचयू  में चुनाव बहिष्कार का चस्पा पोस्टर जांच में जुटी प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम
BHU
  • रंग-बिरंगे पोस्टर के जरिए छात्र संघ बहाली की मांग
  • पोस्टर पर लिखा है... ’’छात्र संघ पे बात नहीं, तो हम आपके साथ नहीं’’ 

 केटी न्यूज/वाराणसी 

बीएचयू में चुनाव बहिष्कार का पोस्टर कैंपस के तीन जगहों पर चस्पाया गया है। पोस्ट की जानकारी होने के बाद प्राक्टोरियल बोर्ड में हलचल मच गई। रंग-बिरंगे पोस्टर के जरिए छात्र संघ बहाली की मांग की गई है। पोस्टर पर लिखा है... ’’छात्र संघ पे बात नहीं, तो हम आपके साथ नहीं’’ और सबसे नीचे की लाइन में ’’बीएचयू वॉयकाट’’ लोकसभा चुनाव 2024 लिखा है।

बीएचयू  में चुनाव बहिष्कार का चस्पा पोस्टर जांच में जुटी प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम

चीफ प्राक्टर शिव प्रकाश सिंह ने इस मामले में बताया कि इस तरह का पोस्टर बिना हमारे जानकारी के लगाए गए हैं। प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मामले की जांच कर रही है, यह पोस्टर किसके द्वारा लगाया गया है। इसके लिए हम बीएचयू में प्रवेश करने वालों की जानकारी और साथी सीसीटीवी की मदद से पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसने भी ऐसा काम किया है, उस पर विश्वविद्यालय द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

बीएचयू  में चुनाव बहिष्कार का चस्पा पोस्टर जांच में जुटी प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली को लेकर छात्र कई बार विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ छात्रों द्वारा ज्ञापन भी दिया जा चुका है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को कई बार आश्वासन दिया गया है‌। पोस्टर लगने के पीछे यही वजह मानी जा रही कि चुनाव नजदीक आने के बाद इस तरह के पोस्टर विश्वविद्यालय में लगाए गए हैं। वहीं विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से जुड़े छात्रों का कहना है कि जिसने भी यह पोस्ट लगाया है काफी उचित मांग की है लोकतंत्र में छात्रों के हक के लिए छात्र संघ चुनाव होना चाहिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।