Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

महिला की सहायता के लिए अरुण पासवान ने किया रक्तदान

चंदौली। सपा नेता दिलीप पासवान की प्रेरणा और पहल पर, सोमवार को पड़या निवासी अरुण पासवान ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया।

महिला की सहायता के लिए अरुण पासवान ने किया रक्तदान

चंदौली। सपा नेता दिलीप पासवान की प्रेरणा और पहल पर, सोमवार को पड़या निवासी अरुण पासवान ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मदद के लिए रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक में सपा नेता दिलीप पासवान और जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अरुण पासवान के इस नेक काम की सराहना की और युवाओं को उनकी प्रेरणा लेने के लिए कहा।

महिला की सहायता के लिए अरुण पासवान ने किया रक्तदान

यह जानकारी मिली है कि नेगुरा गांव की निवासी राजकुमारी ऐनिमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। महिला को रक्त की सख्त जरूरत थी, जिसके बाद उनके परिजनों ने जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी से संपर्क किया। सोनी ने सपा नेता दिलीप पासवान से बात की, जिनकी प्रेरणा पर अरुण पासवान ने रक्तदान का निर्णय लिया और सोमवार को चंदौली के ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। यह अरुण पासवान का पहला रक्तदान था, और उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी लोगों की मदद के लिए रक्तदान जारी रखेंगे। उन्होंने अपने दोस्तों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का वादा किया ताकि बीमार और घायल लोगों को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े। जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने अरुण पासवान की इस मदद की सराहना की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।