Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त
Keshav Times

ट्रैक्टर की रोशनी से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलटी, अधेड़ की मौत, एक युवक घायल

मोहनिया पथ पर राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के पास शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे एक बाइक असंतुलित होकर पलट गई। घटना में बाइक पर सवार 52 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ट्रैक्टर की रोशनी से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलटी, अधेड़ की मौत, एक युवक घायल

केटी न्यूज/बक्सर

मोहनिया पथ पर राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के पास शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे एक बाइक असंतुलित होकर पलट गई। घटना में बाइक पर सवार 52 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर निवासी रामाश्रय सिंह किसी परिजन को लेकर बाइक से अपनी पतोहू के दाह-संस्कार में शामिल होने बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान सिकरौल गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की तेज रोशनी से उनकी आंखें चौंधिया गईं।

उसी समय सड़क पर मिट्टी के ढेर से टकरा कर बाइक असंतुलित हो गई और पलट गई। इस दुर्घटना में दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल रामाश्रय सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य पूजा देवी भी मौके पर पहुंचीं और शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी। राजपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बाइक पलटने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।