ननिहाल आयी किशोरी नहाने के दौरान गंगा में डूबी, मौत

मुफस्सिल थाना स्थित नगर पंचायत के नरबतपुर में परिजनों के साथ गंगा नहाने गई एक 14 वर्षीय किशोरी गहरे पानी मे जाने से डूब गई। जिसे स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन के बाद किशोरी को गंगा से निकाला। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

ननिहाल आयी किशोरी नहाने के दौरान गंगा में डूबी, मौत

केटी न्यूूज/चौसा

मुफस्सिल थाना स्थित नगर पंचायत के नरबतपुर में परिजनों के साथ गंगा नहाने गई एक 14 वर्षीय किशोरी गहरे पानी मे जाने से डूब गई। जिसे स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन के बाद किशोरी को गंगा से निकाला। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया। जहा स्वजनों को रोते-रोते बुरा हाल रहा।

वही, घटना की जानकारी पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। घटना बुधवार के 11 बजे दिन की है। मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना स्थित नगर पंचायत के नरबतपुर गांव की है। जहा इटाढ़ी थाने के अतरौना गांव निवासी बाला राम की 14 वर्षीय किशोरी अनिष्का कुमारी अपने ननिहाल नरबतपुर निवासी हिरा राम के घर आई थी। जहा परिजनों के साथ स्नान करने रानी घाट स्थित गंगा नदी गई हुई थी।

वह नहाने के क्रम में गहरे पानी मे चले जाने से डूब गई। परिजनों ने शोर मचाया। आसपास में मौजूद रहे स्थानीय गोताखोरों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद किशोरी को गंगा से निकाला गया। जिसे आनन-फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी पर स्वजनों के रोते-रोते बुरा हाल हो गया। इसकी जानकारी के बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस किशोरी के

शव को कब्जे में ले घटनाक्रम की जानकारी ली। वही, शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि नरबतपुर में एक किशोरी की गंगा में डूबने की जानकारी मिली। जानकारी के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।