फोरलेन पर फिर हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर; बक्सर रेफर
नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के समीप फोरलेन सड़क पर मंगलवार को एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल प्रतापसागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल पहुंचाया।


__ चंदा गांव के समीप सड़क दुर्घटना के बाद मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
केटी न्यूज/डुमरांव।
नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के समीप फोरलेन सड़क पर मंगलवार को एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल प्रतापसागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायल की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी दुधीपट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय विशाल राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विशाल बाइक से फोरलेन के रास्ते गुजर रहा था। इसी दौरान चंदा गांव के समीप वह दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस दौरान कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी।इधर, नया भोजपुर पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटनास्थल की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फोरलेन पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी जा रही है।

