सर्पदंश से 9 वर्षीय बच्ची की मौत

सर्पदंश से 9 वर्षीय बच्ची की मौत

केटी न्यूज/डुमरांव

शुक्रवार की रात कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव सर्पदंश से एक 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। घरवालों को शनिवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान नकुल राय की पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार वह रात में

खाना खाकर सोने गई थी। रात में ही उसे किसी विषैले सर्प ने डंस लिया। सुबह में जब वह देर तक नहीं जगी तो परिजन उसे जगाने लगे। लेकिन उसका शरीर नीला पड़ गया था तथा शरीर पर किसी जंतु के डंसने के निशान भी मिले। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।