Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

बेचनपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, युवती को रौंदकर चालक फरार

चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने एक युवती की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। बेचनपुरवा स्थित मुरा बाबा स्थान के समीप हुए इस हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

बेचनपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, युवती को रौंदकर चालक फरार

बेचनपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, युवती को रौंदकर चालक फरार

केटी न्यूज/चौसा

चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने एक युवती की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। बेचनपुरवा स्थित मुरा बाबा स्थान के समीप हुए इस हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी देखी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढा डेरा गांव निवासी रामेश्वर सिंह की पुत्री अनिता कुमारी चौसा से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बेचनपुरवा के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

बेचनपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, युवती को रौंदकर चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर लगते ही अनिता सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना समय गंवाए घायल युवती को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान पाया कि युवती के पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया।

बेचनपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, युवती को रौंदकर चालक फरार

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों और ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार लंबे समय से हादसों का कारण बन रही है। कई बार प्रशासन से कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग की गई, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। गुरुवार की घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। लोगों ने फरार चालक की शीघ्र पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा ट्रैक्टर और चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बेचनपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, युवती को रौंदकर चालक फरार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।