नीलामपत्र वाद का वारंटी गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने नगर के स्टेशन रोड स्थित मेसर्स कृष्णा इंटर प्राइजेज वर्क्स के संचालक व नीलाम पत्र वाद के वारंटी सुभाष शर्मा को गिरफ्तार किया है।

नीलामपत्र वाद का वारंटी गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय पुलिस ने नगर के स्टेशन रोड स्थित मेसर्स कृष्णा इंटर प्राइजेज वर्क्स के संचालक व नीलाम पत्र वाद के वारंटी सुभाष शर्मा को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उस पर बैंक ऑफ बड़ौदा का 16 लाख रूपए से अधिक का बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद उसने अपना ऋण चुकता नहीं किया था। जिस कारण उस पर नीलाम पत्र वाद के तहत वारंट जारी हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि एडीएम अरूण कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एडीएम के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।