Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

ईद के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की भव्य इफ्तार पार्टी, भाईचारे का दिया संदेश

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पावन पर्व ईद के अवसर पर सोमवार को भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार की सायं 5 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।

ईद के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की भव्य इफ्तार पार्टी, भाईचारे का दिया संदेश

ईद के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की भव्य इफ्तार पार्टी, भाईचारे का दिया संदेश

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पावन पर्व ईद के अवसर पर सोमवार को भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार की सायं 5 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा एकता का संदेश दिया।

ईद के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की भव्य इफ्तार पार्टी, भाईचारे का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान जिले में सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, त्याग, करुणा और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी मेल-जोल को बढ़ाने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बक्सर की धरती सदैव से सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी संस्कृति की प्रतीक रही है और कांग्रेस पार्टी हमेशा से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करती रही है।उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, युवाओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को और मजबूत करते हैं। साथ ही यह पूरे समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाने का कार्य करते हैं।

ईद के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की भव्य इफ्तार पार्टी, भाईचारे का दिया संदेश

कार्यक्रम में बक्सर जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडे, जिला ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद मौर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय कुमार दुबे, शाहबाज अख्तर, निर्मला देवी, अकबरी खातून, चांदनी नाज, फरीदाबाद, पिंकी खातून, शबनम खातून, शाहजहां, जुलेखा बेगम, नजम बेगम, आशा देवी, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, अजय यादव, सुरेश जायसवाल सहित जिले के कई गणमान्य लोग, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

ईद के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की भव्य इफ्तार पार्टी, भाईचारे का दिया संदेश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।