डुमरांव में भगवान परशुराम जयंती पर मंदिर निर्माण व प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

अनुमंडल क्षेत्र के राजगढ़ चौक स्थित परशुराम चाणक्य विचार मंच कार्यालय में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई तथा सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

डुमरांव में भगवान परशुराम जयंती पर मंदिर निर्माण व प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

__ परशुराम चाणक्य विचार मंच ने सरकारी अवकाश, पाठ्यक्रम में जीवनी शामिल करने और भूमि आवंटन की रखी मांग

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल क्षेत्र के राजगढ़ चौक स्थित परशुराम चाणक्य विचार मंच कार्यालय में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई तथा सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ तिवारी ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका अवतार अन्याय, अधर्म और पाप के विनाश के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है और उनमें शौर्य, तपस्या तथा धर्म रक्षा का अद्भुत संगम दिखाई देता है।

कार्यक्रम के दौरान मंच की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें भी उठाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम की जीवनी को कक्षा एक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों और योगदान से परिचित हो सके।इसके साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी अथवा उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई, जहां जनसहयोग से भगवान परशुराम का मंदिर निर्माण कराया जा सके तथा उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जा सके। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मांग को लेकर जिला स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

रामनाथ तिवारी ने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर मांगों से अवगत कराया जाएगा। वहीं उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में भगवान परशुराम जयंती पर बिहार सरकार से राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग दोहराई।समारोह के दौरान समाज के विभिन्न लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में भास्कर दुबे, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, तुलसी तिवारी, कमलेश सिंह, सतन चौबे, मनोज कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, सुधीर सिंह, आदर्श तिवारी, रोहित तिवारी, शशिकांत तिवारी, भीम तिवारी, नंदजी दुबे, रामकुमार तिवारी, रविशंकर श्रीवास्तव, सोनू सिंह, कृष्णा प्रसाद, तन्मय चौधरी, आनंद ओझा, शंभू पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।