Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

9 कुंडीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 25 नवंबर से

9 कुंडीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 25 नवंबर से

केटी न्यूज/डुमरांव    

9 कुंडीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 25 नवंबर से

गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में शुक्रवार को पुराना भोजपुर में गायत्री परिवार ट्रस्ट बक्सर की ओर से 25 नवंबर से होने वाले 9 कुंडीय महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के आयोजन को लेकर भूमिपूजन और ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरोहित रामानंद तिवारी एवं तेज नारायण ओझा ने की। महायज्ञ का समापन 27 नवंबर को होगा।

9 कुंडीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 25 नवंबर से

समारोह में कलश यात्रा के पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक यज्ञ स्थल पर बने 9 कुंडो में 32 श्रद्धालु जोड़े आकर प्रतिदिन भाग लेंगे, वहीं महायज्ञ के दूसरे दिन दीप महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। गायत्री परिवार के पुरोहित रामानंद तिवारी ने कहा कि महायज्ञ के संकल्प से क्षेत्र के हर घर में समृद्धि व शांति की भावना उत्पन्न होगी। सद्विचार एवं श्रेष्ठ आचरण द्वारा, व्यक्ति,

9 कुंडीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 25 नवंबर से

परिवार, समाज, देश और युग निर्माण का सपना ऐसे महायज्ञ का आयोजन कर साकार किया जा सकता है। यज्ञ और हवन से वातावरण के साथ लोगों के अंदर बैठा मैल दूर होता है। जहां एक ओर यज्ञ आयोजन के दौरान शिक्षाविद, ज्ञानी संत-महंत प्रवचनकतार्ओं की मृदुल वाणी से लोगों का तन और मन साफ होता है, वहीं दूसरी ओर यज्ञ में हवन करने से वातावरण की शुद्धि होती है।

9 कुंडीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 25 नवंबर से

इस अवसर पर रोहित सिंह, सुधा भारद्वाज, अनु भारद्वाज, खुशी भारद्वाज, सबी भारद्वाज, विमलेश कुमार सिंह, उमेश गुप्ता रौनियार, दिनेश केसरी, आशीष गौतम, कृष भारद्वाज, कुंदन कुमार, आशीष कुमार, उमा देवी, गणेश भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य कई उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।