Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार
Keshav Times

रामनवमी से पहले सख्त सुरक्षा कवच: डुमरांव में पुलिस का भरोसा बढ़ाने वाला फ्लैग मार्च

रामनवमी पर्व को लेकर डुमरांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम डुमरांव थाना पुलिस ने शहर में व्यापक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का मकसद न सिर्फ सुरक्षा का एहसास कराना था, बल्कि आम लोगों के बीच भरोसा कायम करना भी रहा।

रामनवमी से पहले सख्त सुरक्षा कवच: डुमरांव में पुलिस का भरोसा बढ़ाने वाला फ्लैग मार्च

__ संवेदनशील इलाकों में गश्त, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील; अतिरिक्त बल तैनात कर प्रशासन ने कसी कमर

केटी न्यूज/डुमरांव

रामनवमी पर्व को लेकर डुमरांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम डुमरांव थाना पुलिस ने शहर में व्यापक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का मकसद न सिर्फ सुरक्षा का एहसास कराना था, बल्कि आम लोगों के बीच भरोसा कायम करना भी रहा।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निकले इस मार्च में पुलिस अधिकारियों और जवानों की बड़ी टीम शामिल रही। पुलिस बल ने शहर के कई प्रमुख और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया।

रामनवमी से पहले सख्त सुरक्षा कवच: डुमरांव में पुलिस का भरोसा बढ़ाने वाला फ्लैग मार्च

मार्च की शुरुआत नया थाना परिसर से हुई, जिसके बाद यह मुख्य बाजार, छठिया पोखरा, स्टेशन रोड, नई बाजार समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा।इस दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों से सीधे संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के जुलूस को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

रामनवमी से पहले सख्त सुरक्षा कवच: डुमरांव में पुलिस का भरोसा बढ़ाने वाला फ्लैग मार्च

उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।इसके अलावा, लगातार गश्त और निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी भी संभावित गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी समुदायों के सहयोग से ही शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन हर स्तर पर तैयारी में जुटा हुआ है।फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष मतेंद्र कुमार, एसआई अर्चना कुमारी सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।

रामनवमी से पहले सख्त सुरक्षा कवच: डुमरांव में पुलिस का भरोसा बढ़ाने वाला फ्लैग मार्च

पूरे मार्च के दौरान अनुशासन और सतर्कता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ।डुमरांव प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। प्रशासन का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही किसी भी बड़े आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण बनाया जा सकता है।पुलिस के इस सक्रिय अभियान का असर शहर में साफ देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इस बार रामनवमी का पर्व पूरी शांति और भाईचारे के साथ संपन्न होगा।

रामनवमी से पहले सख्त सुरक्षा कवच: डुमरांव में पुलिस का भरोसा बढ़ाने वाला फ्लैग मार्च

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।