Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार
Keshav Times

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई: कोरान सराय में छापेमारी, कई गिरफ्तार

कोरान सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस के सख्त रुख का संदेश भी गया है।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई: कोरान सराय में छापेमारी, कई गिरफ्तार

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरान सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस के सख्त रुख का संदेश भी गया है।बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दखिनांव गांव की अनुसूचित बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान पांच लीटर देसी शराब के साथ अयोध्या राम नामक धंधेबाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई: कोरान सराय में छापेमारी, कई गिरफ्तार

थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में कोरान सराय प्रमुख चौक पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में हंगामा कर रहे आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। सभी का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई: कोरान सराय में छापेमारी, कई गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।