ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही प्राण प्रतिष्ठा की धूम, केसठ में झांकी के साथ निकाली गई भव्य रथयात्रा, मना दीपोत्सव फोटो

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही प्राण प्रतिष्ठा की धूम, केसठ में झांकी के साथ निकाली गई भव्य रथयात्रा, मना दीपोत्सव  फोटो

केटी न्यूज/केसठ

अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा की धूम शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई पड़ रही है। केसठ में इस मौके पर कई धार्मिक आयोजन हुए तथा भगवान श्रीराम की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूरा प्रखंड क्षेत्र राममय हो गया है। ग्रामीणों ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में भव्य एवं सभ्य श्रीराम रथ यात्रा निकाली।

रथ यात्रा का नेतृत्व मंतोष तुरहा ने की। वही संचालन रतन राउत ने किया। रथ यात्रा नया बाजार स्थित मां भवानी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद पूजन कर प्रारंभ हुआ। जो बाजार से दक्षिण मुहल्ला, नया बाजार, मुख्य मार्ग,पुराना बाजार, बस पड़ाव होते हुए नया बाजार पहुंचा। जहां रथयात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान लोग घोड़े

पर सवार होकर, हाथ में भगवा ध्वज लेकर और पैदल जय श्रीराम का जय घोष करते हुए बढ़ते जा रहे थे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग झूमते जा रहे थे। पूरा क्षेत्र जय घोष से गुंजायमान हो उठा। भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के रथ यात्रा के साथ साथ हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद, विभिषण समेत अन्य देवी देवताओं की झांकी लोगों को

आकर्षित कर रही थी। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर श्रीराम की झांकी की आरती उतारी। वही भाजपा उपाध्यक्ष नंदजी यादव एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव ने बताया कि देश वासियों के लंबे संघर्ष और अथक प्रयास के बाद अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ है। यह बहुत ही आनंद का एवं दिव्य क्षण है।

जिससे देश का हर व्यक्ति खुश है। वही पूरे देश में एक उत्सव का माहौल बना हुआ है। इस दौरान नावानगर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। मौके पर बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, बिट्टु कुमार, गुड्डू सिंह, चंद्रकांत तिवारी, सुधीर सिंह, मनोज कुमार, रवि कुमार, इंद्रजीत चौधरी, बीडीसी असलम हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ

और प्रशासन के लोगो को भगवा गमछा से सम्मानित किए। पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी और विनोद मास्टर ने कहा की 500 वर्ष बाद आज जो देश वासियों को खुशी मिली है ये केवल पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार से ही संभव हो पाई है।

मां भवानी मंदिर में मनाया गया दीपोत्सव

अयोध्या धाम में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार की संध्या केसठ मां भवानी मंदिर, जगत जननी मां काली मंदिर सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह अयोध्या धाम में श्रीरामलला के भव्य मंदिर का निर्माण समस्त

देशवासियों के सहयोग से हुआ है। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। दीप उत्सव में राज रोशन, बिट्टू कुमार, आदित्य पटेल, रतन रावत नंद जी यादव समेत दर्जनों महिलाएं युवती युवकों ने दीप जला सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए।