अंनत चतुर्दशी पर जलाए इतने दीये, मिलेगी सुख समृद्धि

हिंदू धर्म भगवान विष्णु को पालनहार बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं को अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

अंनत चतुर्दशी पर जलाए इतने दीये, मिलेगी सुख समृद्धि
Festival

केटी न्यूज़/दिल्ली

हिंदू धर्म भगवान विष्णु को पालनहार बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं को अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही इन दिन गणेश उत्सव का समापन भी हो जाता है।हिन्दू पंचांग के छठवें महीने भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को बेहद खास माना गया है।मान्यता है कि, इस पूजा से अनंत सुखों की प्राप्ति होती है।

इस दिन दीया जलाना बेहद शुभ है।इससे आपके जीवन से सभी तरह के कष्ट और परेशानियां खत्म हो जाती हैं लेकिन इन दीयों की संख्या कितनी होना चाहिए आइए जानते हैं।

अनंत चतुर्दशी के दिन 4 दीये जरूर जलाने चाहिए।आज भगवान विष्णु की प्र​तिमा के सामने एक घी का दीया जरूर जलाना चाहिए।इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।

तुलसी के पौधे को पवित्र, पूजनीय और भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है। ऐसे में अनंत चतुर्दशी के दिन आपको एक दीया तुलसी के पौधे के पास भी जलाना चाहिए।इससे आप पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

अनंत चतुर्दशी के खास दिन पर आपको एक दीया किचन में भी जलाना चाहिए। यहां माता अन्नपूर्णा का वास होता है।ऐसे में यहां दीया जलाने से आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी।

इस दिन अपने घर के मुख्य द्वारा पर भी एक दीया जलाकर रखना चाहिए।इस दीया में आप सरसों का तेल या तिल का तेल ही डालें।इस तरह दीया जलाने से आपके घर के वास्तु दोष दूर होंगे और घर में शांति रहेगी।