फ़्रिज की ऐसे करेंगे देखभाल तो नही रहेगा ब्लास्ट का बवाल

"फ्रिज" एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है।

फ़्रिज की ऐसे करेंगे देखभाल तो नही रहेगा ब्लास्ट का बवाल
Fridge Blast

केटी न्यूज़/दिल्ली

खाने की चीजों को फ्रेश रखने के इस प्रोडक्ट का बहुत इस्तेमाल होता है।यूज किया जाता है।जी बिल्कुल "फ्रिज" एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल हर मौसम में किया जाता है। सर्दियों की तुलना गर्मियों में इसकी ज्यादा जरूरत पड़ती है। पानी को ठंडा करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल के बढ़ने के साथ आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। आप पिछले दिनों से आ रही कई फ्रिज ब्लास्ट की खबरें या हादसे के बारे में सुना होगा। इनमें ज्यादातर मामले लापरवाही के कारण होते हैं।

तपती गर्मी में फ्रिज की कूलिंग में कमी आ सकती है, लेकिन अगर उसकी कूलिंग में आपको थोड़ा अजीब सा बदलाव लगे तो इसे नजरअंदाज भी न करें। कम कूलिंग के साथ अगर दुर्गंध आए तो ये फ्रिज के खराब होने की एक वजह भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि फ्रिज को सही करने के लिए कंपनी की सर्विस सेंटर से एक बार जरूर संपर्क कर लें।

फ्रिज में कम कूलिंग होने के कारण कंडेनसर पर जोर पड़ सकता है। ऐसे में बार-बार फ्रिज को खोलना या बंद करना या फिर सामान को रखकर ठंडा करना आदि सही नहीं होता है। इससे फ्रिज के कंडेनसर पर ज्यादा जोर पड़ता है और ये फटने के पीछे का कारण भी बन सकता है। फ्रिज कुछ भी ठंडा नहीं कर रहा है तो तुरंत इसे चेक करवाएं। साथ ही उसके कंडेनसर में कोई कमी तो नहीं या वो सही से काम कर भी रहा है या नहीं? एक बार इसकी भी जांच करा लें।

हद से ज्यादा फ्रिज का इस्तेमाल या बिना सही जानकारी के फ्रिज यूज करना ब्लास्ट की वजह बन सकता है। यहां तक कि अगर आपका फ्रिज सही से कूलिंग नहीं कर रहा है तब भी ब्लास्ट होने का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स।

ऐसे करें बचाव?

1. हमेशा फ्रिज के तापमान का ध्यान रखें कि वो 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच ही हो। 

 

2. समय-समय पर फ्रिज की साफ-सफाई भी जरूरी करें। 

 

3.फ़्रिज में गंदगी या धूल ना जमने दें।इस से फ्रिज की ठंडक में कमी आने लगती है।

 

4.फ्रिज के कंडेनसर कॉइल की वैक्यूम क्लीनर से सफाई करें।