जातिवाद व क्षेत्रवाद की बात करने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे, मैं भारत माता की संतान हू - मिथिलेश तिवारी

भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को टिकट मिलने के बाद पहली बार बक्सर आगमन है

जातिवाद व क्षेत्रवाद की बात करने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे, मैं भारत माता की संतान हू - मिथिलेश तिवारी
Mithilesh Tiwari

- बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा प्रत्याशी ने शुरू किया चुनावी अभियान

- बक्सर में कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक, जगह जगह किया गया भव्य स्वागत

फोटो -

केटी न्यूज/बक्सर

जातिवाद व क्षेत्रवाद की बात करने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे। मैं भारत माता की संतान हूं। उक्त बातें बक्सर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को टिकट मिलने के बाद पहली बार बक्सर आगमन पर कही।

उन्होंने सबसे पहले ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने चुनावी अभियान की शुरूआत की। इसके बाद उनका काफिला बक्सर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही बक्सर के बागीचा मैरेज हॉल में उन्होंने संसदीय क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यह बैठक रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक सिंह व दिनारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसे संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री तिवारी ने कहा कि बक्सर उनके लिए घर जैसा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब यहां से सुखदा पांडेय जी को विधानसभा का टिकट मिला था तब मैं और ओमप्रकाश भुवन पूरे बक्सर विधानसभा क्षेत्र का पैदल दौरा किए थे।

उन्होंन कहा कि बक्सर ऋषि मुनियों की धरती है तथा यह आदि काल से शिक्षा का केन्द्र रहा है। यह प्रभु श्रीराम की शिक्षा स्थली रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद बक्सर को शिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहां कि बक्सर से मेरा भावनात्मक लगाव रहा है तथा मैं यहां सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं बल्कि स्थायी रूप से आया हूं तथा कार्यकर्ताओं व आम जनता के लिए हर समय खड़ा रहूंगा।

विजय संकल्प सम्मलन तथा स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर भाजपा अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया। बैठक में भाजपा पंचायती राज मंच के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन, लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, हम के जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, रालोसपा के जिलाध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा, बक्सर जिला प्रभारी संतोष पटेल, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, शम्भु सिद्धार्थ, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भट्ट, शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, संतोष रंजन, प्रदेशमंत्री रामकुमार सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, विवेक चौधरी, जयप्रकाश राय, विंध्याचल सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, संध्या पांडेय, उमाशंकर राय समेत एनडीए के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मैं मोदीजी का प्रतिनिधि, साकार होगा 400 पार का नारा

भाजपा प्रत्याशी ने खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके 400 के पार का नारा इस बार साकार होने जा रहा है तथा उसमें एक बक्सर संसदीय क्षेत्र भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में पिछले एक दशक में नरेन्द्र मोदी ने जो काम किया है उससे पूरे देश में एनडीए के प्रति लोगों में जबदस्त रूझान है। उन्होंने बक्सर आगमन पर मिले सम्मान के प्रति कार्यकर्ताओं तथा यहां के लोगों का आभार जताया। 

 जगह जगह किया गया जोरदार स्वागत

बक्सर संसदीय क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से मिथिलेश तिवारी का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले ब्रह्मपुर प्रखंड के देवकुली मोड पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद कृष्णाब्रह्म में युवा नेता हरेकृष्ण यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ब्रह्मपुर से विशाल काफिले के साथ बक्सर के लिए प्रस्थान करने के दौरान रास्ते में ढकाईच, नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, दलसागर, पड़री, बक्सर गोलम्बर सहित शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भव्य स्वागत किया गया। वही वीर कुंवर सिंह चौक पर भाजपा प्रत्याशी ने वीर कुंवर सिंह को माल्यार्पण भी किया। 

नया भोजपुर में सिकरौल पंचायत के पूर्व मुखिया ने किया जोरदार स्वागत

ब्रह्मपुर से बक्सर जाने के दौरान सिकरौल पंचायत के पूर्व मुखिया विभोर द्विवेदी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बक्सर संसदीय क्षेत्र से भाजपा की जीत तय है।

भाजपा लीगल सेल ने भी किया भाजपा प्रत्याशी का स्वागत

वही भाजपा विधि प्रकोष्ठ (लीगल सेल) बक्सर के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के प्रथम आगमन पर अधिवक्ताओं ने ब्रह्मपुर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर से लेकर बक्सर तक बढ़-चढ़कर स्वागत किया। प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार भगत, हामिद रजा, बसंत कुमार चौबे, शशि भूषण राय, मनोरंजन पाठक, सुरेन्द्र यादव, सुशील कुमार पाठक, अजय दुबे, संजय चौबे, गोपाल कृष्ण सिंह, संतोष उपाध्याय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार पाण्डेय, मारकण्डेय पाठक, इन्द्रदेव राय, राकेश चन्द्र ओझा, विनोद राय, विरेंद्र सिंह, विजय मिश्रा, मनीष पाठक के अलावे काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।

जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा

भाजपा प्रत्याशी के पहली बार आगमन में कार्यकर्ता किस कदर खुश थे, इसका नजारा बक्सर गोलबंर पर देखने को मिला, विश्वामित्र की धरती के प्रवेश द्वार पर कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों तरफ जेसीबी लगा उनपर पुष्प की वर्षा की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्हें ब्रह्मपुर के बक्सर आने में चार घंटे लगे। जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस अंदाज से स्वागत किया है वह बताता है कि कार्यकर्ता मुझसे कितना प्यार कर रहे है। जोरदार स्वागत से भाजपा प्रत्याशी अभिभूत दिखे।