Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

चौसा में जदयू संगठन को मिली नई मजबूती, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

चौसा में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रखंड एवं नगर पंचायत स्तर पर नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। पार्टी के निर्देशानुसार यादव मोड़ स्थित माता इंद्राणी परिसर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।

चौसा में जदयू संगठन को मिली नई मजबूती, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

चौसा में जदयू संगठन को मिली नई मजबूती, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

केटी न्यूज/चौसा

चौसा में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रखंड एवं नगर पंचायत स्तर पर नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। पार्टी के निर्देशानुसार यादव मोड़ स्थित माता इंद्राणी परिसर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।बैठक के दौरान संगठन की एकजुटता का परिचय देते हुए सुरेश चौहान को लगातार सातवीं बार प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रामबाबू प्रसाद का निर्विरोध चयन किया गया।

चौसा में जदयू संगठन को मिली नई मजबूती, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

दोनों पदाधिकारियों के नाम की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।चुनाव प्रक्रिया की देखरेख निर्वाचन पदाधिकारी मो. मुस्तफा एवं वशिष्ठ राजभर ने की, जबकि जिला पर्यवेक्षक के रूप में विनोद कुमार ठाकुर और राजेश कुमार मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई, जो पार्टी की आंतरिक मजबूती को दर्शाता है।नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

चौसा में जदयू संगठन को मिली नई मजबूती, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को और सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद ने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।बैठक में मनोज कुमार राय, रितेश चन्द्रवंशी, चंदा चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चौसा में जदयू संगठन को मिली नई मजबूती, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।