मनोज तिवारी बने कुशलपुर पैक्स अध्यक्ष, बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र

स्थानीय प्रखंड के कुशलपुर पंचायत के पैक्स का चुनाव व मतगणना मंगलवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। जिसमें मनोज कुमार तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अयोध्या तिवारी को 16 मतों से पराजित किया। मतगणना संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने जीत की घोषणा की तथा उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

मनोज तिवारी बने कुशलपुर पैक्स अध्यक्ष, बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र

- कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया चुनाव व मतगणना, 63 प्रतिशत मतदाताओं नेे किया मताधिकार का प्रयोग

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय प्रखंड के कुशलपुर पंचायत के पैक्स का चुनाव व मतगणना मंगलवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। जिसमें मनोज कुमार तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अयोध्या तिवारी को 16 मतों से पराजित किया। मतगणना संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने जीत की घोषणा की तथा उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

इसके पूर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान कराया गया था। मतदान के लिए मध्य विद्यालय कुल्हवा में तीन मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान के दौरान पूरे दिन निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ के अलावे एसडीएम राकेश कुमार, डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, अपर थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा आदि विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं, चुनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। चुनाव व मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न होने से प्रशासनिक व पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।

63 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

कुशलपुर पैक्स के लिए कुल 63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोगा किया। जानकारी के अनुसार इस पैक्स में कुल 1538 मतदाता थे। जबकि तीनों बूथों को मिलाकर कुल 969 मत पड़े। इनमें 56 मत रद्द घोषित किए गए। सुबह से ही मतदान के लिए बूथों पर लंबी लाइन लग गई थी। महिला मतदाताओं की संख्या भी काफी अधिक थी। दोपहर तक तीनों बूथों पर लंबी लाइन देखी गई। हालांकि, दोहपर के बाद मतदाताओं की भीड़ कम हो गई थी। बता दें कि इस पैक्स का चुनाव निर्वाचन आयोग ने पूर्व में रोक दिया था।

पूरे दिन बना रहा गहमा गहमी का माहौल

पैक्स चुनाव को लेकर कुशलपुर पंचायत में पूरे दिन गहमा गहमी का माहौल बना रहा। मतदान के दिन भी इस पंचायत में प्रत्याशियों के बीच होड़ देखी गई। इस दौरान मतदाताओं ने भी इस चुनाव के प्रति उत्साह दिखाया। बता दें कि इस पैक्स के चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशी चुनावी समर में फतह हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। वही, शुरू से ही मुख्य मुकाबला मनोज तिवारी व अयोध्या तिवारी के बीच माना जा रहा था। इन दोनों के अलावे चुनावी मैदान में अयोध्या तिवारी के पुत्र ज्योति प्रकाश तिवारी भी भाग्य अजमा रहे थे। हालांकि, उन्हें डमी कैंडिडेट माना जा रहा था तथा चुनाव में वे अपना जमानत भी नहीं बचा सकें। उन्हें मात्र 5 मत मिले थे।  

कांटे की लड़ाई में मुकद्दर का सिकंदर साबित हुए मनोज  

कुशलपुर पैक्स चुनाव में कांटे की लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान विजेता व उप विजेता प्रत्याशियों के बीच मात्र 16 मतों का अंतर रह गया था। दोनों प्रत्याशियों को किसान मतदाताओं ने लगभग बराबरी पर रखा था। चुनाव परिणाम में यह देखने को भी मिला। मतगणना के दौरान कई बार दोनों प्रत्याशी एक दूसरे पर भारी पड़ते दिखे। हालांकि, अंत में मनोज तिवारी मुकद्दर के सिकंदर साबित हुए।

निर्णायक साबित हुए रद्द मत

इस पैक्स चुनाव में दोनों प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। चुनाव प्रचार के दौरान कई बार दोनों प्रत्याशी इसे मूंछ की लड़ाई बता रहे थे। दोनों प्रमुख प्रत्याशियों ने इस चुनाव में मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन इस चुनाव में रद्द मत ही निर्णायक साबित हुए। बता दें कि कुल 969 मतों में 56 मत रद्द घोषित किए गए। जबकि हार जीत का अंतर मात्र 16 मतों का था। ऐसे में चुनावी प्रेक्षक यह कह रहे है कि इस चुनाव में रद्द मत ही निर्णायक साबित हुए है। जानकारों का कहना है कि यदि इतने मद्द रद्द नहीं हुए रहते तो चुनाव परिणाम कुछ भी हो सकता था। 

कहते है निर्वाची पदाधिकारी

कुशलपुर पैक्स का चुनाव व मतगणना निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव में मनोज तिवारी ने अपने निकतम प्रत्याशी अयोध्या तिवारी को 16 मतों से पराजित किया है। चुनाव व मतगणना की सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। - संदीप कुमार पांडेय, निवार्ची पदाधिकारी सह बीडीओ डुमरांव