भंडारे के साथ नवचण्डी यज्ञ संपन्न, नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुई मां दुर्गा प्रतिमा

सोनवर्षा के नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित के लिए आयोजित पांच दिवसीय श्री नवचंडी महायज्ञ सह भंडारा मंगलवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। इसके साथ मां दुर्गा की प्रतिमा मंदिर में विराजमान हो गई। पांच दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चर व विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं चंडी पाठ किया गया। इसके बाद हवन, महा आरती व पुष्पांजलि हुई।

भंडारे के साथ नवचण्डी यज्ञ संपन्न, नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुई मां दुर्गा प्रतिमा

केटी न्यूज/नावानगर 

सोनवर्षा के नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित के लिए आयोजित पांच दिवसीय श्री नवचंडी महायज्ञ सह भंडारा मंगलवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। इसके साथ मां दुर्गा की प्रतिमा मंदिर में विराजमान हो गई। पांच दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चर व विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं चंडी पाठ किया गया। इसके बाद हवन, महा आरती व पुष्पांजलि हुई।

इस दौरान माता की जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। मां की प्रतिमा स्थापना के दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी, यजमान समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए थे।  इसके बाद दोपहर दो बजे से भंडारा आरंभ हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। भंडारे में  स्थानीय ग्रामीण के अलावा दूर-दराज से आये लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारा यज्ञ संरक्षक जालिम तुरहा  की देखरेख में की गई। बता दे कि बीते 30 जनवरी को बाली छेरा नदी में जलभरी शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय नवचण्डी यज्ञ प्रारम्भ हुआ था। पांच दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवचण्डी यज्ञ की गई।

इसके बाद नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर हवन पूजन की गई। नवचण्डी यज्ञ के सफल आयोजन में मृत्युंजय ओझा, मनोज तुरहा,अजमेर खान, अजय गुप्ता,  बिट्टू ओझा समेत अन्य ग्रामीणों की सराहनीय योगदान रहा।