Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

कोपवा मां काली मंदिर में महा सप्तशती पाठ व रुद्राभिषेक का आयोजन

डुमरांव प्रखंड के कोपवां गांव स्थित मां काली मंदिर में अमावस्या तिथि को लेकर महा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए पिछले दो वर्षों से इस मंदिर में अमावस्या की रात सप्तशती पाठ का आयोजन व हवन पूजन तथा भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है।

कोपवा मां काली मंदिर में महा सप्तशती पाठ व रुद्राभिषेक का आयोजन

- उपस्थित थे सैकड़ो श्रद्धालु, मातारानी के जयकारे से गूंजता रहा मंदिर परिसर

केटी न्यूज/डुमरांव/केसठ 

कोपवा मां काली मंदिर में महा सप्तशती पाठ व रुद्राभिषेक का आयोजन

डुमरांव प्रखंड के कोपवां गांव स्थित मां काली मंदिर में अमावस्या तिथि को लेकर महा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए पिछले दो वर्षों से इस मंदिर में अमावस्या की रात सप्तशती पाठ का आयोजन व हवन पूजन तथा भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार की रात सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया था।

कोपवा मां काली मंदिर में महा सप्तशती पाठ व रुद्राभिषेक का आयोजन

इससे पहले दिन में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जहां भगवान शिव का पार्थिव पूजन करके फूल माला प्रसाद, भांग, दूध, गंगाजल, दूब, बेलपत्र, शमी पत्र, धतूरा, मंदार इत्यादि से भगवान शिव की विधिवत पूजन के बाद जलाभिषेक किया गया। ज्ञात हो कि मां काली मंदिर को शक्तिपीठ बनाने के लिए 108 अमावस्या को महा सप्तशती का पाठ, हवन, पूजन, आरती करने का निर्णय कमिटी द्वारा लिया गया है।

कोपवा मां काली मंदिर में महा सप्तशती पाठ व रुद्राभिषेक का आयोजन

मंदिर को सिद्ध पीठ बनाना है। इसी क्रम में रविवार की रात बनारस से आए आचार्य सुशील शास्त्री के टीम के द्वारा 29वीं अमावस्या की पूजा अर्चना धूम-धाम से किया गया। पाठ की समाप्ति के बाद अहले सुबह हवन किया गया। हवन की समाप्ति के बाद हजारों लोगो को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।

कोपवा मां काली मंदिर में महा सप्तशती पाठ व रुद्राभिषेक का आयोजन

माता की इस दिव्य साधना पूरी रात चली जहां अंत में हजारों लोगों को प्रसाद के रूप में पूड़ी, खीर सब्जी ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने व माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे कोरानसराय थानाध्यक्ष सहित आगत सभी अतिथियों का स्वागत माता की चुनरी देकर कमिटी द्वारा किया गया। इस मौके पर अमिताभ कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अरुण सिंह पहलवान,

कोपवा मां काली मंदिर में महा सप्तशती पाठ व रुद्राभिषेक का आयोजन

अवधेश कुमार सिंह, एमवीआई विनोद सिंह, गीता सिंह, नीतू सिंह, डॉ नेहा सिंह, दिव्यांश कुमार, रामेश्वर सिंह, सनमून सिंह, शुभम सिंह, करिया सिंह, मुटुर सिंह, प्रिंस सिंह, अखिलेश सिंह, रामजी सिंह, पप्पू सिंह, अरुण जी, राहुल सिंह, ललु सिंह, मुन्ना सिंह, भोला सिंह आदि का सहयोग सराहनीय है। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु भक्तों का भीड़ रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।