देव दीपावली पर डुमरांव में किया गया गंगा आरती, हजारों दीप से जगमग हुआ छठिया पोखरा व काकी जी मंदिर

देव दीपावली पर डुमरांव में किया गया गंगा आरती, हजारों दीप से जगमग हुआ छठिया पोखरा व काकी जी मंदिर

डुमरांव के छठिया पोखरा पर सोमवार को गंगा आरती कर देव दीपावली मनाई गई। इस मौके पर पोखरा के पास स्थित काकी जी मंदिर तथा गंगा की प्राचीन मूर्ति की वैदिक विधान से पूजा अर्चना कर परंपरागत तरीके से देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान शहरवासियों, श्रद्धालुओं तथा गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा बारी बारी से हजारों दीपक जलाए गए। दीपों की लड़ियों से छठिया पोखरा का इलाका जगमग हो गया था। यह कार्यक्रम शहरवासियों द्वारा स्वतः स्फूर्त हो आयोजित किया गया था। बता दें कि काकी जी मंदिर परिसर में शाहाबाद का इकलौता व प्राचीन माता गंगा की मूर्ति स्थापित की है। प्रत्येक साल श्रद्धालुओं द्वारा यहा गंगा आरती व देव दीपावली मनाई जाती है। इसमें बड़ी संख्या में शहर के श्रद्धालु महिला व पुरूष शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत गंगा आरती व काकी जी के मंदिर में पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। मौके पर उपस्थित शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डा बालेश्वर सिंह ने इस आयेाजन के लिए शहरवासियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि अपनी परंपराओं को जीवंत रखना हमारा कर्तव्य है। जबकि मौके पर उपस्थित गंगा समग्र दक्षिण बिहार के प्रांत सयोजक शंभूनाथ पांडेय ने कहा कि गंगा समग्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक आनुशांगिक संगठन है। जो गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए पूरे देशभर में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा समग्र लोगों को जागरूक करने के साथ ही नदियों व जल संरक्षण के लिए पिछले 12 वर्षो से कई रचनात्मक कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने डुमरांव में इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस दौरान डुमरांव एसडीओ कुमार पंकज, अशोक मिश्र, सतीश राय, प्रमोद कुमार चौबे, शिव गोविंद राय, गुड्डु राय, सुनील सिद्धार्थ, डा. मनीष कुमार शशि, रामकुमार पांडेय, अजय प्रताप सिंह, डा. भास्कर मिश्र, उमेश गुप्ता, बृजन राय, शशि कुमार, विमलेश कुमार सिंह, अतुल दूबे, अविनाश त्रिपाठी उर्फ बप्पी, रोहित केसरी सहित सैकड़ों लोग थे।