Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज
Keshav Times

बहुजन समाज पार्टी बक्सर के द्वारा ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन

बहुजन समाज पार्टी, बक्सर के तत्वावधान में बक्सर कार्यालय में आज शनिवार को ईद मिलन का समारोह हुआ।

बहुजन समाज पार्टी बक्सर के द्वारा ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Eid Party

केटी न्यूज़/बक्सर 

बहुजन समाज पार्टी, बक्सर के तत्वावधान में बक्सर कार्यालय में आज शनिवार को ईद मिलन का समारोह हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा नेता चक्रवर्ती चौधरी एवं संचालन मो फारूख ने किया।इस मौके पर गुलाम हसनैन, मो इब्राहिम, डॉ मुमताज आलम, मो एजाज आलम, मो नियाज़ आलम, मो नौशाद आलम समेत सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

बहुजन समाज पार्टी बक्सर के द्वारा ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बक्सर से बसपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल कुमार रहे।उन्होंने बक्सर वासियों की ईद की बधाई देते हुए कहा कि सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय साथ चलेंगे और बक्सर को समृद्ध बनाएंगे, आप ऐसे हीं आपसी प्रेम रखें। बक्सर के युवा हीं बक्सर के विकास की नीव है। युवाओं के बिना बक्सर का विकास नही हो सकता हैं। बहुजन समाज पार्टी सर्व धर्म सुखाए, सर्व धर्म हिताए की भावना से चलती है न की बाकी पार्टियों की तरह हवा में विकास की गाथा नहीं लिखती है।

बहुजन समाज पार्टी बक्सर के द्वारा ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन

अनिल कुमार ने वहां मौजूद सभी लोगों से कहा कि जिस तरह से पूरे देश भर में सरकारें नफरत का माहौल बनाने का प्रयास कर रहीं है।वहीं  सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर त्यौहार मनाते हैं। हम 'राम और रहीम' दोनों में आस्था रखते है। राम और रहीम के बिना समाज की परिकल्पना असंभव है।

बहुजन समाज पार्टी बक्सर के द्वारा ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन

हमारा भारत हिन्दू-मुस्लिम तहजीब को लेकर चलने वाला देश है मगर भाजपा धर्म और संप्रदाय को बांटकर वोट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा की दुर्गापूजा, होली, ईद या क्रिसमस भारत की साझी संस्कृति का हिस्सा रही हैं। रमजान का पूरा महीना त्याग और तपस्या का रहा। यह बहुत पवित्र पर्व है। हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सभी एक साथ मिलकर इसे मनाने का संकल्प लें। 

बहुजन समाज पार्टी बक्सर के द्वारा ईद मिलन समारोह का हुआ आयोजन

उन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्नता में एकता का देश है। हम सभी धर्म सम्प्रदाय के लोग एक साथ मिलजुल कर सभी पर्व त्यौहार मनाते हैं ताकि हमारी एकजुटता और आपसी भाईचारा बना रहे। यह देश सभी धर्म व वर्गों का देश है। उन्होंने कहा कि किसी भी मुल्क, समाज व कौम की तरक्की के लिए लोगों में आपसी प्रेम व सद्भाव जरूरी है। सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का धर्म है। ईद का पर्व आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है।इस मौके पर देश की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूती प्रदान करने तथा सर्व धर्म सद्भाव का पैगाम लोगों को दिया गया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।